पत्नी ने पति को बाके से मारकर कर दी हत्या

जी पी दुबे
97210 71175

पत्नी नें पति को बाके से काटकर मार डाला

बस्ती 18 मई 24.
सात जन्मों तक रिश्तो की कसम खाने वाले पति-पत्नी में जहां अब रिश्तों की मजबूती जमीन जायदाद और रुपया रह गया है |
जहां प्रॉपर्टी के विवाद में आपस में गोलियां चल जाती हैं मर्डर हो जाते हैं वहीं अब पति-पत्नी में भी प्रॉपर्टी के लिए मर्डर हो जा रहे हैं |
ताजा मामला बस्ती जिले के थाना परशुरामपुर के रतनपुर गांव का है जहां पति द्वारा कुछ जमीन बेच दिए जाने से नाराज पत्नी ने बाके से अपने पति को मार कर हत्या कर दी |
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजमणि वर्मा जिनकी उम्र लगभग 40 वर्ष थी कुछ दिनों पूर्व अपनी जमीन बेच दिए थे, जिसके कारण नाराज पत्नी उनसे रोजाना झगड़ा लड़ाई किया करती थी आज शनिवार को पत्नी ने पति की हत्या कर पूरे परिवार के साथ फरार हो गई |
गांव के किसी व्यक्ति द्वारा पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |
वहीं घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *