मेधावियों का हुआ सम्मान, हाईस्कूल और इंटर के टॉप छात्रों को मिले 21-21 हजार रुपये…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

बस्ती के मेधावियों का हुआ सम्मान, हाईस्कूल और इंटर के टॉप छात्रों को मिले 21-21 हजार रुपये

बस्ती, 01 जून 2026.

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री महेश शुक्ल ने की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी सभागार में दिखाया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान के लिए सभागार को विशेष रूप से सजाया गया था।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, हर्रैया विधायक अजय सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना के निर्देशन में जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने समारोह का संचालन एवं आयोजन कराया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह, डीडीओ अजय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे।

सम्मान समारोह के दौरान हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और 21-21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।

हाईस्कूल वर्ग में साक्षी चौधरी, दीपा राजभर, अंकिता यादव, राधिका चौधरी, रूद्र प्रताप वर्मा, अंकिता पटेल, शिवांश त्रिपाठी, जिज्ञासा तिवारी, सृष्टि मिश्रा, शिवम कुमार, अनुराग वर्मा, पायल, प्रभात पाण्डेय और शिवम चौरसिया को सम्मानित किया गया।

वहीं इंटरमीडिएट वर्ग में दिव्यांशी श्रीवास्तव, श्रद्धा मिश्रा, शकुंतला, अमित कुमार, सबीहा खातून, हर्ष त्रिपाठी, प्रिया यादव, सुधाकर, अनामिका राय और जागृति गुप्ता को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में वक्ताओं ने मेधावी विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने छात्रों को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन जीजीआईसी की शिक्षिका मानवी सिंह ने किया। समारोह के अंत में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने सम्मान मिलने पर खुशी व्यक्त की तथा शासन-प्रशासन का आभार जताया।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *