मोहर्रम को लेकर नगर पुलिस अलर्ट, थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च

मोहर्रम को लेकर बस्ती पुलिस अलर्ट, थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में संवेदनशील इलाकों में किया गया गस्त…….

Gyan Prakash Dubey

बस्ती | 23 जून 2026

आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बस्ती पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में थाना नगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में व्यापक पैदल गश्त एवं फ्लैग मार्च किया गया।

पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तथा मोहर्रम जुलूस के निर्धारित मार्गों का भ्रमण किया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

इस दौरान थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने स्थानीय संभ्रांत नागरिकों, व्यापारियों तथा शांति समिति के सदस्यों से संवाद स्थापित कर त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पैदल गश्त में बड़ी संख्या में उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस की इस सक्रिय पहल से क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *