
NGV PRAKASH NEWS
लाइब्रेरी में छापेमारी के दौरान कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जांच जारी
जौनपुर, 26 जून 2026।
जौनपुर जिले की एक डिजिटल लाइब्रेरी में पुलिस और संबंधित विभाग की टीम द्वारा की गई जांच के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर के भीतर कई युवक-युवतियां कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। बताया जा रहा है कि टीम अग्नि सुरक्षा उपकरणों और अन्य व्यवस्थाओं की जांच के लिए पहुंची थी।
सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान लाइब्रेरी परदे लगे थे उसके अंदर से कई युवक-युवतियों को पकड़ा गया। मौके से कुछ सुरक्षा सामग्री भी बरामद होने की चर्चा है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
एक वीडियो की वायरल है जिसमें फायर अधिकारी बार-बार परदा हटाने की चेतावनी देते हैं और जब उसके अंदर पढ़ाई की जगह और भी हो रहा था |
स्थानीय लोगों का कहना है कि पढ़ाई के नाम पर संचालित कुछ संस्थानों की गतिविधियों की समय-समय पर निगरानी की जानी चाहिए। वहीं, पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि, सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन उनकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसलिए जांच पूरी होने तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।
NGV PRAKASH NEWS