पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड बनने में देरी पर यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने जताई चिंता, लंबित मामलों की स्टेटस रिपोर्ट मांगी…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड बनने में देरी पर यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने जताई चिंता, लंबित मामलों की स्टेटस रिपोर्ट मांगी

लखनऊ, 2 जुलाई 2026।पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड बनने में हो रही देरी को लेकर यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने चिंता व्यक्त की है। यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को सूचना निदेशक विशाल सिंह से मुलाकात कर बड़ी संख्या में लंबित पड़े आयुष्मान कार्ड प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कराने और सभी लंबित मामलों की स्टेटस रिपोर्ट यूनियन को उपलब्ध कराने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि गत वर्ष जुलाई माह में यूनियन के अनुरोध पर सूचना निदेशालय में आयुष्मान कार्ड बनाने वाली एजेंसी द्वारा विशेष कैंप लगाया गया था। उस दौरान जिन पत्रकारों के कार्ड तकनीकी त्रुटियों या अन्य कारणों से नहीं बन पाए थे, उनसे नए आवेदन पत्र भरवाए गए थे। बावजूद इसके एक वर्ष बीत जाने के बाद भी अधिकांश मामलों का निस्तारण नहीं हो सका है। साथ ही एजेंसी द्वारा नए आवेदन पत्र भी स्वीकार नहीं किए गए, जिससे अनेक पत्रकार अब भी योजना के लाभ से वंचित हैं।

यूनियन ने सूचना निदेशक विशाल सिंह से आग्रह किया कि आयुष्मान कार्ड का कार्य देख रही एजेंसी पर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएं। साथ ही सूचना निदेशालय और जिला सूचना कार्यालयों में विशेष शिविर आयोजित कर पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को तेज किया जाए।

यह प्रतिनिधिमंडल लखनऊ मंडल अध्यक्ष शिवशरण सिंह के नेतृत्व में सूचना निदेशक से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शिव विजय सिंह, अनिल कुमार सैनी तथा अनिल त्रिपाठी भी शामिल रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *