Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

हत्या के प्रयास के तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, एक के पास से 315 बोर का देशी कट्टा बरामद
बस्ती, 02 जुलाई 2026।
जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गौर पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एक अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा भी बरामद किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।
पहली कार्रवाई में थाना गौर पुलिस ने मु0अ0सं0 113/2026 से संबंधित हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त रामकेवल सिंह उर्फ कुट्टी सिंह पुत्र मदन सिंह, निवासी महुआडाबर थाना गौर को गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे गौर रेलवे स्टेशन तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार उसके विरुद्ध मारपीट, धमकी, घर में घुसकर हमला करने तथा हत्या के प्रयास जैसे मामलों सहित कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
वहीं दूसरी कार्रवाई में थाना गौर पुलिस ने मु0अ0सं0 112/2026 के तहत हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले में दो वांछित अभियुक्तों प्रशान्त सिंह पुत्र हरगोविन्द सिंह निवासी सरनागी थाना पैकोलिया तथा राजेश्वर सिंह उर्फ अमर सिंह पुत्र राजकुमार सिंह उर्फ राजू सिंह निवासी गड़हा दलथम्मन थाना पैकोलिया को गिरफ्तार किया। पुलिस ने प्रशान्त सिंह के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा बरामद किया, जबकि राजेश्वर सिंह उर्फ अमर सिंह को मुखबिर की सूचना पर कोटई माई स्थान के आगे से पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।
पूरी कार्रवाई थानाध्यक्ष अतुल अंजान के नेतृत्व में संपन्न हुई। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बभनान अजयनाथ कन्नौजिया, हेड कांस्टेबल अतीश यादव तथा हेड कांस्टेबल लव सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
NGV PRAKASH NEWS