होटल में चल रहा था दिन व्यापार का धंधा, पुलिस ने 19 लोगों को पकड़ा…….

NGV PRAKASH NEWS

यमुना एक्सप्रेसवे के होटलों में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने 19 लोगों को पकड़ा

मथुरा, 5 जुलाई 2026।
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट के पास स्थित होटलों में कथित तौर पर चल रहे देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। सीओ महावन के नेतृत्व में की गई छापेमारी में दो होटलों से 6 युवतियों और 13 युवकों को हिरासत में लिया गया। इस कार्रवाई के बाद इलाके के अन्य होटल और गेस्ट हाउस संचालकों में हड़कंप मच गया है।
सीओ संजीव राय ने बताया कि एक्सप्रेसवे के आसपास स्थित कुछ होटलों में अनैतिक गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सुनियोजित रणनीति के तहत रॉयल होटल एंड रेस्टोरेंट और न्यू सांवरिया गेस्ट हाउस में एक साथ औचक छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कमरों से युवक-युवतियों को आपत्तिजनक परिस्थितियों में पाया और उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस कथित सेक्स रैकेट के तार कई राज्यों से जुड़े हो सकते हैं। पकड़ी गई युवतियां अलीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताई जा रही हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिल्ली और नोएडा जैसे बड़े शहरों से लोग वीकेंड और अन्य अवसरों पर इन होटलों में पहुंचते थे। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क का संचालन कौन कर रहा था और इसके पीछे मुख्य सरगना कौन हैं।
पुलिस ने होटल संचालकों और प्रबंधकों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि यदि जांच में उनकी संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने और इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *