Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

नीट-2026 में बस्ती के सिद्धार्थ गौतम ने लहराया परचम, एमबीबीएस में चयन पर विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत
बस्ती, 25 जुलाई 2026।
देश की प्रतिष्ठित चिकित्सा प्रवेश परीक्षा नीट (NEET)-2026 में शानदार सफलता हासिल कर सूर्य पब्लिक इंटर कॉलेज, नगर बाजार, बस्ती के पूर्व छात्र सिद्धार्थ गौतम ने जनपद का नाम रोशन किया है। नीट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद उनका एमबीबीएस के लिए चयन हुआ है, जिससे विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
शनिवार को सिद्धार्थ गौतम के विद्यालय पहुंचने पर शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह का वातावरण देखने को मिला और सभी ने उनकी सफलता को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।
विद्यालय के प्रबंधक सूर्य नारायण उपाध्याय एवं प्रधानाचार्य श्याम लता उपाध्याय ने सिद्धार्थ गौतम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है और अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वह एक सफल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज और देश की सेवा करेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अनुराग मिश्रा, जय हिंद गौतम, विजय कुमार, विकास मौर्य, प्रेमसागर, ऋषांश मिश्रा, अरविंद, रोहित सिंह, पूजा, श्वेता सिंघानिया, अनुराधा उपाध्याय, साहिब सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी सिद्धार्थ गौतम को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
NGV PRAKASH NEWS