उत्पीड़न से परेशान होकर युवक आपने खाया,जहर हुई मौत…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

चकबंदी विभाग के उत्पीड़न से आजिज युवक ने जहर खाकर दी जान, सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप

बस्ती, 29 जुलाई 2026।

जनपद बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र के कुआँ गांव में चकबंदी विभाग से जुड़े कथित उत्पीड़न से परेशान एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। 29 वर्षीय गणेश श्रीवास्तव, जो निजी तौर पर मेडिकल प्रैक्टिस करते थे, ने कथित रूप से जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

मृतक ने आत्महत्या से पहले दो पन्नों का सुसाइड नोट लिखा, जिसमें चकबंदी लेखपाल, एसीओ (ACO) तथा विभाग की पूरी टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट के अनुसार, जमीन से जुड़े मामले में कार्रवाई न किए जाने और लगातार उत्पीड़न किए जाने से वह मानसिक रूप से बेहद परेशान था। उसने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित चकबंदी लेखपाल द्वारा लगातार पैसों की मांग की जा रही थी।

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस को सुसाइड नोट सौंपते हुए तहरीर दी और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र सिंह व छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा प्राप्त तहरीर और सुसाइड नोट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सुसाइड नोट की सत्यता की भी जांच करवा रही है |

मामले में क्षेत्राधिकारी ह्ररैया स्वर्णिमा सिंह बताया कि पुलिस को ईश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने सूचना दिया कि उनका भाई गणेश श्रीवास्तव पुत्र पवन चंद्र श्रीवास्तव पदार्थ खा लिया है जिसको घरवाले पहले इलाज के लिए दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज अयोध्या लेकर जहां से हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही गणेश की मृत्यु हो गई |परिजनों द्वारा शव लेकर वापस गाँव आ गये और पुलिस को तहरीर दी |

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *