शादी का वादा कर बनाया शारीरिक संबंध, पुलिस ने भेजा जेल…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कप्तानगंज पुलिस की कार्रवाई

बस्ती, 30 जुलाई 2026।

कप्तानगंज थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार इस संबंध में थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 201/2026 के तहत धारा 69, 351(2) एवं 352 भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए सूरज वर्मा पुत्र स्वर्गीय राम संवारे वर्मा, निवासी ग्राम गौरा, थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती को ग्राम बैहार के बाहर पंडूल रोड स्थित नर्सरी के पास से करीब 11:45 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रविंद्र यादव तथा कांस्टेबल जगदंबा प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *