डीएम कृतिका ज्योत्स्ना और एसपी डॉ. यशवीर सिंह की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई कांवड़ यात्रा…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

अयोध्या से जल भरकर बस्ती पहुंचे लाखों कांवरियों ने भदेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, डीएम कृतिका ज्योत्स्ना और एसपी डॉ. यशवीर सिंह की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई कांवड़ यात्रा

एक सप्ताह से डीएम-एसपी ने खुद संभाली थी कांवड़ यात्रा की कमान

बस्ती, 11 अगस्त 2026।

अयोध्या के पवित्र सरयू तट से जल भरकर बस्ती जिले के पौराणिक बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे लाखों कांवरियों और श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक मंगलवार को सकुशल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कांवड़ यात्रा को लेकर पिछले एक सप्ताह से लगातार सक्रिय रहे जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जिला प्रशासन और पुलिस की व्यापक तैयारियां पूरी तरह सफल रहीं।

कांवड़ियों की भारी भीड़, लंबी यात्रा और जलाभिषेक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए डीएम और एसपी ने स्वयं पूरी व्यवस्था की लगातार निगरानी की। दोनों अधिकारियों ने विभिन्न कांवड़ मार्गों, मंदिर परिसर, अमहट घाट, प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को लगातार आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चौबीसों घंटे निगरानी और बेहतर समन्वय के चलते कांवड़ यात्रा के दौरान व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित होती रहीं।

अमहट घाट से लेकर भदेश्वरनाथ मंदिर तक कड़ी सुरक्षा

श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर जनपदीय पुलिस द्वारा अमहट घाट से लेकर बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर तक कांवड़ यात्रा मार्ग की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई। ड्रोन कैमरों के माध्यम से यात्रा मार्ग और अमहट घाट की सतत निगरानी की गई, जिससे भीड़ की स्थिति पर नजर रखने के साथ-साथ किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

पुलिस अधिकारियों और जवानों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया था। भीड़ को नियंत्रित करने, कांवड़ियों के सुरक्षित आवागमन और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जाती रही। प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के साथ संबंधित विभागों के कर्मचारी भी पूरी तरह मुस्तैद रहे।

डीएम और एसपी ने देर रात मंदिर पहुंचकर परखी व्यवस्था

कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने संयुक्त रूप से बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के प्रवेश तथा निकास मार्गों का गहन निरीक्षण किया। इसके साथ ही बैरिकेडिंग, होल्डिंग एरिया और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं को भी परखा गया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और भीड़ के दबाव की स्थिति में तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं।

सीसीटीवी कंट्रोल रूम से रखी गई हर गतिविधि पर नजर

डीएम और एसपी ने मंदिर परिसर में स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। यहां से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगे कैमरों के माध्यम से चल रही गतिविधियों की निगरानी की गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के साथ विनम्र, सहयोगात्मक और संवेदनशील व्यवहार रखा जाए। भीड़ के बीच किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश भी दिए गए।

*आधी रात भदेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे डीएम-एसपी, कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा*

सोमवार देर रात करीब 12 बजे जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह अचानक बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने वहां पहुंचकर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत और उत्साहवर्धन किया। रात के समय मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष गूंजते रहे और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को अपने बीच देखकर कांवड़ियों में भी खासा उत्साह नजर आया।

डीएम-एसपी ने देर रात तक मंदिर परिसर में मौजूद रहकर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रवेश और निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, होल्डिंग एरिया और अन्य व्यवस्थाओं को मौके पर परखा तथा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

क्षेत्राधिकारी सदर ने भी मंदिर परिसर का किया निरीक्षण

कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक को सकुशल संपन्न कराने के लिए क्षेत्राधिकारी सदर सतेंद्र भूषण त्रिपाठी द्वारा भी बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

प्रशासन और पुलिस के बेहतर समन्वय से सफल हुआ आयोजन

बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर पर लाखों कांवरियों के पहुंचने के बावजूद सुरक्षा, यातायात, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं को लगातार सक्रिय रखा गया। जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस की टीमों ने लगातार मैदान में रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी की।

अधिकारियों की सक्रियता और लगातार मॉनिटरिंग का नतीजा रहा कि अयोध्या से जल भरकर बस्ती पहुंचे लाखों कांवरियों द्वारा बाबा भदेश्वरनाथ का जलाभिषेक शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट रहा तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से तैयार रखी गई थीं।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *