प्रोफेसर नें बीटेक छात्रा से किया रेप, कहां की …….

NGV PRAKASH NEWS

प्रयागराज में प्रोफेसर पर B-Tech छात्रा से रेप का आरोप, FIR के बाद गिरफ्तार

प्रयागराज | 12 अगस्त 2026

प्रयागराज स्थित मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT) में बीटेक की छात्रा ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर सौगातो राय पर रेप का आरोप लगाते हुए शिवकुटी थाने में FIR दर्ज कराई है। छात्रा का आरोप है कि प्रोफेसर ने उसे पढ़ाई के बहाने अपने आवास पर बुलाया और वहां उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर उसे फेल करने, डिग्री रुकवाने और करियर बर्बाद करने की धमकी दी गई।

पुलिस के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और मामले में डिजिटल साक्ष्यों समेत अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

पढ़ाई में मदद के नाम पर प्रोफेसर से संपर्क

उड़ीसा की रहने वाली बीटेक छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब एक साल पहले प्रोफेसर सौगातो राय उसे पढ़ाते थे। छुट्टियों के दौरान उसके परिवार के लोग प्रयागराज आए थे और कॉलेज के गेस्ट हाउस में ठहरे थे। इसी दौरान प्रोफेसर भी वहां पहुंचे और छात्रा के परिवार से कहा कि वह उनकी बेटी को पढ़ाते हैं।

छात्रा के मुताबिक, उसकी मां ने पढ़ाई में मदद करने की बात कही तो प्रोफेसर ने कहा कि वह अपने केबिन में नहीं पढ़ा सकते, क्योंकि लोग गलत आरोप लगा सकते हैं। उन्होंने छात्रा को अपने फ्लैट पर पढ़ाने की बात कही। इसके बाद छात्रा के पिता ने भी प्रोफेसर से बातचीत की और उन्हें डिनर पर बुलाया। छात्रा का कहना है कि इसके बाद वह पढ़ाई के लिए प्रोफेसर के पास जाने लगी।

घरवालों के जाने के बाद शुरू हुई अश्लील बातचीत

छात्रा ने आरोप लगाया कि 6 अगस्त को उसके घरवाले प्रयागराज से चले गए। इसके बाद प्रोफेसर ने स्नैपचैट के माध्यम से उससे बातचीत शुरू की और कथित तौर पर अश्लील बातें करने लगा। छात्रा के मुताबिक, प्रोफेसर ने उससे कहा कि वह उसे गले लगाना चाहता है।

इसके बाद 9 अगस्त की दोपहर करीब एक बजे छात्रा हॉस्टल से लाइब्रेरी जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में प्रोफेसर ने उसे रोककर पूछा कि वह कहां जा रही है। छात्रा के लाइब्रेरी जाने की बात बताने पर प्रोफेसर ने पहले केबिन में आने और फिर अपने कमरे पर आकर पढ़ने के लिए कहा।

आवास पर बुलाकर जबरदस्ती करने का आरोप

छात्रा के अनुसार, वह पैदल प्रोफेसर के आवास पर पहुंची। वहां प्रोफेसर ने उसे बेड पर बैठने और वहीं पढ़ाने की बात कही। छात्रा का आरोप है कि बैठने के बाद प्रोफेसर ने उसे छूना शुरू कर दिया।

पीड़िता ने विरोध करते हुए कहा कि प्रोफेसर शादीशुदा हैं और वह उनकी छात्रा है, इसलिए इस तरह व्यवहार नहीं कर सकते। आरोप है कि जब वह वहां से जाने लगी तो प्रोफेसर ने उसे धक्का देकर बेड पर गिरा दिया और उसके कपड़े फाड़ दिए। छात्रा ने प्रोफेसर पर रेप करने का आरोप लगाया है।

शिकायत के मुताबिक, घटना के बाद छात्रा किसी तरह वहां से निकलकर अपने कमरे पहुंची। वह काफी डरी और सहमी हुई थी। अगले दिन उसने शिवकुटी थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

फेल करने और करियर बर्बाद करने की धमकी का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर ने उसे धमकी दी थी कि यदि उसने शोर मचाया या किसी को घटना के बारे में बताया तो उसे फेल कर दिया जाएगा, उसकी डिग्री रोक दी जाएगी और उसका करियर बर्बाद कर दिया जाएगा।

छात्रा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर सौगातो राय के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस डिजिटल साक्ष्यों की भी कर रही जांच

शिवकुटी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह यादव के अनुसार, पीड़ित छात्रा की शिकायत पर FIR दर्ज कर आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस मामले में डिजिटल साक्ष्यों और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

नवंबर 2023 से MNNIT में तैनात है आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रोफेसर सौगातो राय मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला है और उसकी पत्नी भी कोलकाता में रहती है। वह नवंबर 2023 से MNNIT के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात है।

बताया गया है कि सौगातो राय ने पश्चिम बंगाल के गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से बीटेक किया। इसके बाद IIT धनबाद से एमटेक और फिर पीएचडी की। उसके शोध का क्षेत्र वायरलेस सेंसर नेटवर्क और अनमैंड एरियल व्हीकल एडेड कम्युनिकेशन रहा है।

मामले में पुलिस की जांच जारी है। छात्रा द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर होगी।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *