एक लक्ष्य हॉस्पिटल में गूंजा ‘हर-हर महादेव’, कांवड़ियों की सेवा में लगा विशाल भंडारा व चिकित्सा शिविर…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

बस्ती: एक लक्ष्य हॉस्पिटल में गूंजा ‘हर-हर महादेव’, कांवड़ियों की सेवा में लगा विशाल भंडारा व चिकित्सा शिविर

बस्ती/हर्रैया, 09 अगस्त 2026।

सावन के पावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान अयोध्या से जल लेकर अरे कांवड़ियों के लिए पूरे रास्ते पर जगह-जगह भंडारा, चिकित्सा शिविर, विश्राम करने के लिए पंडाल पानी आदि की व्यवस्था प्रशासन, जन सेवक राजनीति से जुड़े लोगों तथा आम जनता द्वारा किया गया है |

इसी क्रम में रविवार को नेशनल हाईवे स्थित महुघाट के एक लक्ष्य हॉस्पिटल एंड फ्रैक्चर क्लीनिक द्वारा विशाल भंडारा एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया | जिसमें में आस्था और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। हॉस्पिटल प्रबंधन की ओर से शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए विशाल भंडारे एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हॉस्पिटल के संरक्षक पंकज पांडेय एवं संचालक डॉ. सूर्यकांत पांडेय के नेतृत्व में किया गया।

कांवड़ियों के लिए भंडारे में भोजन और पेयजल की व्यवस्था

विशाल भंडारे में कांवड़ियों के लिए भोजन, जलपान और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कांवड़ियों ने सेवा के लिए हॉस्पिटल प्रबंधन का आभार जताया।

चिकित्सा शिविर में कांवड़ियों की हुई स्वास्थ्य जांच

भंडारे के साथ आयोजित चिकित्सा शिविर में कांवड़ियों की बीपी और शुगर की जांच की गई। जरूरतमंद कांवड़ियों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही चोट लगने या पैरों में तकलीफ होने पर मलहम-पट्टी भी की गई। हॉस्पिटल की चिकित्सा टीम ने कांवड़ियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।

‘कांवड़ियों की सेवा ही सच्ची शिवभक्ति’

हॉस्पिटल के संचालक डॉ. सूर्यकांत पांडेय ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा ही सच्ची शिवभक्ति है। सावन के पावन माह में शिवभक्तों की सेवा का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न हो, इसके लिए हॉस्पिटल की टीम पूरी तत्परता के साथ सेवा में जुटी है।

चिकित्सा शिविर में संरक्षक पंकज पांडेय, संचालक डॉ. सूर्यकांत पांडेय, डॉ. मनोज कुमार सिंह (सर्जन), डॉ. युसूफ खान, डॉ. गौतम कुमार (ऑर्थो सर्जन), आदर्श सिंह, प्रदीप प्रजापति सहित हॉस्पिटल का स्टाफ मौजूद रहा।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *