गोरखपुर, लखनऊ से मुंबई जाने वाली यात्रियों को होगी अब और आसानी ; 28 से चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस…….

NGV PRAKASH NEWS

गोरखपुर से मुंबई की राह होगी आसान, 28 अगस्त से गोरखपुर-बांद्रा अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन

लखनऊ | 23 अगस्त 2026

लखनऊ और मुंबई के बीच रेल यात्रियों की सुविधा बढ़ने जा रही है। रेलवे की ओर से 15085/15086 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन 28 अगस्त से शुरू किया जाएगा। ट्रेन गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार और बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक शनिवार को चलेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 15085 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस 28 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से सुबह 7:50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बादशाह नगर दोपहर 1:13 बजे और ऐशबाग दोपहर 2:05 बजे पहुंचेगी। इसके बाद कानपुर सेंट्रल, टूंडला, रतलाम, वडोदरा और सूरत होते हुए अगले दिन शाम 6 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 15086 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस 29 अगस्त से प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से रात 9:20 बजे रवाना होगी। ट्रेन तीसरे दिन ऐशबाग रात 12:58 बजे और बादशाह नगर रात 1:21 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन गोरखपुर के लिए रवाना होकर सुबह 6:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

नई अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस के संचालन से लखनऊ और आसपास के यात्रियों को मुंबई की यात्रा के लिए एक और सुविधाजनक रेल विकल्प मिलेगा।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *