NGV PRAKASH NEWS

जनेश्वर मिश्रा की स्मृति में बने गेट का फाउंडेशन ध्वस्त, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
बस्ती | 24 अगस्त 2026
NH-27 पर कटरी तिलकपुर के पास गंगापुर एवं गोपियापार को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर विधायक निधि से सामाजिक न्याय के पुरोधा और समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में रहे जनेश्वर मिश्रा की स्मृति एवं सम्मान में निर्मित गेट के फाउंडेशन को अराजक एवं असामाजिक तत्वों द्वारा ध्वस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।
कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक रविंद्र चौधरी अतुल ने एवं अन्य समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने घटना को निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जनेश्वर मिश्रा के विचारों और समाजवादी मूल्यों का अपमान किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को संरक्षण नहीं दिया जा सकता।
इसी गंभीर मामले को लेकर समाजवादी पार्टी, बस्ती विधानसभा क्षेत्र कप्तानगंज से विधायक अतुल चौधरी, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी बस्ती तथा पुलिस अधीक्षक बस्ती से मुलाकात की और पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल, निष्पक्ष एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विधायक अतुल चौधरी ने कहा कि यह केवल एक निर्माण को क्षति पहुंचाने का मामला नहीं है, बल्कि जनता के धन और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी प्रहार है। उन्होंने मांग की कि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए तथा सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई के साथ दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
NGV PRAKASH NEWS