Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

रेलवे में फर्जी नौकरी दिलाने वाले 25 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
संतकबीरनगर, 4 सितंबर 2026। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर रेलवे में फर्जी नौकरी दिलाने के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को हड़िया पुल, बस्ती से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू कुमार उर्फ संगम पुत्र संतोष कुमार, निवासी ग्राम दारानगर, थाना लहरपुर, जनपद सीतापुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ कोतवाली खलीलाबाद में मु0अ0सं0 229/2025 के तहत धारा 420, 467 और 506 भादवि में मुकदमा दर्ज था।
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप
पुलिस के मुताबिक, 18 मार्च 2025 को वादी जयशंकर पुत्र नागेंद्र सिंह, निवासी गोरखल, थाना कोतवाली खलीलाबाद की तहरीरी सूचना पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि अभियुक्त ने कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हुए रेलवे में फर्जी तरीके से नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की।
मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धर्मनाथ, महिला हेड कांस्टेबल संयोगिता सिंह और कांस्टेबल मोहित वर्मा शामिल रहे। वहीं एसओजी टीम से कांस्टेबल दीपक सिंह और कांस्टेबल सर्वेश मिश्रा ने भी कार्रवाई में सहयोग किया।
NGV PRAKASH NEWS