
जी.पी.दुबे
97210 711 75
महर्षि वशिष्ठ फाउंडेशन की तरफ से सड़क सुरक्षा शिविर का किया गया आयोजन
बस्ती 23 नवंबर 24.
सड़क सुरक्षा माह नवंबर 2024 के अंतर्गत आज महर्षि वशिष्ठ फाउंडेशन मनौरी चौराहा बस्ती की तरफ से आज सड़क सुरक्षा संबंधित शिविर का आयोजन श्री बाबू राम जय जय राम इंटर कॉलेज में किया गया |
शिविर में यातायात प्रभारी अवधेश तिवारी ने बच्चों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सड़क पर आपकी सुरक्षा तभी हैं जब आप यातायात के नियम का सही ढंग पालन करें |
उन्होंने कहा कि सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त हेलमेट, सीट बेल्ट को हमेशा नियमबद्ध तरीके से लगाकर चलें | अपने परिवार के सभी सदस्यों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित करें |
फाउंडेशन के अध्यक्ष जयप्रकाश शुक्ला ने बच्चों से कहां की आप अपने परिवार एवं सगे संबंधियों से यह कहिए की आप सुरक्षित रहेंगे तो आपका परिवार सुरक्षित रहेगा | इसीलिए यातायात के नियम का पालन करे और हेलमेट व सीट बेल्ट प्रयोग अवश्य करें |
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापक और विद्यालय के छात्र,छात्रा उपस्थित रहे |


