दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

दहेज मृत्यु के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, बेलहरकला पुलिस ने भेजा न्यायालय

संतकबीरनगर, 10 सितंबर 2026।

दहेज मृत्यु के मामले में थाना बेलहरकला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष हरिकेश भारती के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

थाना बेलहरकला में दर्ज मु0अ0सं0 264/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में वांछित अभियुक्त किशन पुत्र स्व. श्यामू भारती, निवासी ग्राम कुशहरा, थाना बेलहरकला, जनपद संतकबीरनगर को पुलिस ने सरहरा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, वादिनी ने 7 सितंबर 2026 को थाना बेलहरकला में लिखित सूचना देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री को दहेज की नाजायज मांग को लेकर काफी समय से शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि उसके साथ लगातार मारपीट भी की जाती थी। वादिनी ने बताया कि 28 अगस्त 2026 को दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई। तहरीर के आधार पर थाना बेलहरकला में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बेलहरकला पुलिस ने 10 सितंबर 2026 को वांछित अभियुक्त किशन को गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के लिए रवाना किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विजय शंकर पाण्डेय, कांस्टेबल मिथिलेश कुमार वर्मा और कांस्टेबल सतीश कुमार त्रिपाठी शामिल रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *