निःस्वार्थ पत्रकारिता के प्रतीक थे स्व. अनिल कुमार श्रीवास्तव…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

निःस्वार्थ पत्रकारिता के प्रतीक थे स्व. अनिल कुमार श्रीवास्तव : नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

बस्ती, 18 सितंबर 2026

पूर्वांचल के वरिष्ठ पत्रकार स्व. अनिल कुमार श्रीवास्तव की छठवीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को प्रेस क्लब सभागार में स्मृति गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्व. अनिल कुमार श्रीवास्तव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें निःस्वार्थ पत्रकारिता, समाजसेवा और जनहित के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य सूचना आयुक्त नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान समय में लोग व्यक्तिगत संसाधन जुटाने और अधिक से अधिक पाने की होड़ में लगे हुए हैं। ऐसे समय में स्व. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने निःस्वार्थ भावना के साथ समाज और पत्रकारिता के प्रति अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि समाज के नवनिर्माण में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पत्रकारिता का मूल उद्देश्य निष्पक्षता और जनहित की रक्षा करते हुए समाज को सही दिशा देना है और ये सभी गुण स्व. अनिल कुमार श्रीवास्तव के व्यक्तित्व में विद्यमान थे।

उन्होंने कहा कि स्व. अनिल श्रीवास्तव ने सरलता और सादगी को अपने जीवन का आधार बनाया। दिन-रात पत्रकारिता और समाजसेवा के प्रति समर्पित रहने वाले अनिल कुमार श्रीवास्तव आज भी युवा और नवोदित पत्रकारों के लिए प्रेरणा एवं आदर्श हैं।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने कहा कि स्व. अनिल श्रीवास्तव जैसा व्यक्तित्व बहुत कम देखने को मिलता है। उनका आचरण पवित्र था और उनके जीवन में राष्ट्र सर्वोपरि रहा। वे सदैव न्याय के पक्षधर रहे और उन्होंने अपना जीवन पत्रकारिता एवं समाजसेवा को समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि स्व. अनिल श्रीवास्तव द्वारा लगाए गए हजारों पेड़ आज वटवृक्ष का रूप लेकर समाज की सेवा कर रहे हैं।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार जयन्त कुमार मिश्र, कृष्णदेव मिश्र, रामकृष्ण लाल जगमग, विनोद कुमार उपाध्याय, विशाल पाण्डेय, पुनीत दत्त ओझा, प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, मजहर आजाद, डॉ. दशरथ प्रसाद यादव, जगदीश शुक्ला, प्रियंका श्रीवास्तव, विधायक महेन्द्र नाथ यादव, डॉ. सत्यव्रत द्विवेदी, डॉ. रामनरेश सिंह मंजुल, डॉ. वीके वर्मा, कृपाशंकर भट्ट, अरविन्द सिंह पटेल, राजेश पाण्डेय, सलीम बस्तवी अजीजी, गरिमा श्रीवास्तव, आलोक मणि त्रिपाठी, प्रकाश चन्द्र गुप्ता और डॉ. देवेन्द्रनाथ श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।

रक्तदान शिविर में लोगों ने किया रक्तदान

स्व. अनिल कुमार श्रीवास्तव की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में अजीत श्रीवास्तव, वशिष्ठ पाण्डेय, संतोष श्रीवास्तव, जयप्रकाश उपाध्याय, वृहस्पति कुमार पाण्डेय, सौरव श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, रामकुमार, मुकेश श्रीवास्तव, प्रमोद उपाध्याय, लवकुश सिंह, राकेश चौरसिया, प्रवीण पाण्डेय, अवनीत श्रीवास्तव और अनुराग श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया।

361 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 361 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जबकि चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार 230 लोगों को दवाएं वितरित की गईं। कार्यक्रम के दौरान अनिल कुमार श्रीवास्तव सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी हितेन्द्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं स्व. अनिल कुमार श्रीवास्तव के शुभचिंतक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार विनोद कुमार उपाध्याय ने किया, जबकि अतिथियों का स्वागत आलोक कुमार श्रीवास्तव एवं अनुराग श्रीवास्तव ने किया।

गोष्ठी को पूर्व विधायक दयाराम चैधरी, वरिष्ठ पत्रकार जयन्त कुमार मिश्र, कृष्णदेव मिश्र, रामकृष्ण लाल जगमग, विनोद कुमार उपाध्याय, विशाल पाण्डेय, पुनीत दत्त ओझा, प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, मजहर आजाद, डा0 दशरथ प्रसाद यादव, जगदीश शुक्ला, प्रियंका श्रीवास्तव, विधायक महेन्द्र नाथ यादव, डा0 सत्यव्रत दिवेदी, डा0 रामनरेश सिंह मंजुल, डा0वी0के0 वर्मा, कृपाशंकर भट्ट, बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल, राजेश पाण्डेय, सलीम बस्तवी अजीजी, गरिमा श्रीवास्तव, आलोक मणि त्रिपाठी, प्रकाश चन्द्र गुप्ता,डा0 देवन्द्रनाथ श्रीवास्तव, सहित अन्य लोगों ने भी सम्बोधित किया। श्री श्रीवास्तव की स्मृति में अजीत श्रीवास्तव, वशिष्ठ पाण्डेय, संतोष श्रीवास्तव, जयप्रकाश उपाध्याय, वृहस्पति कुमार पाण्डेय, सौरव श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, रामकुमार, मुकेश श्रीवास्तव, प्रमोद उपाध्याय, लवकुश सिंह, राकेश चैरसिया, प्रवीण पाण्डेय, अवनीत श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव ने रक्तदान किया तथा निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प में 361 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यकतानुसार 230 व्यक्तियों को दवा वितरण किया गया।

अवसर पर अंकुर वर्मा, स्कन्द शुक्ला, सुरेन्द्र पाण्डेय, सरदार कुलवेन्द्र मजहवी, रमेश मिश्रा, दिनेश पाण्डेय, संध्या दीक्षित, रामआधार पाल, अर्चना श्रीवास्तव, संदीप गोयल, दिलीप चन्द्र पाण्डेय, गौरव श्रीवास्तव, अंशुल आनन्द, दिनेश सिंह, ज्ञान प्रकाश दुबे,ब्रहमदेव पाण्डेय, डा0 नवीन सिंह, अश्वनी शुक्ला, आनन्द कुमार गुप्ता, प्रियंका पाण्डेय, राकेश चन्द्र श्रीवास्तव, राकेश गिरि, अमित सिंह, दिलीप सिंह, सुनील कुमार मिश्र, सुरेश सिंह गौतम, पप्पू श्रीवास्तव, सीपी पाण्डेय,रजनीश त्रिपाठी, धमेन्द्र पाण्डेय, जीशान हैदर रिजवी, सर्वेश श्रीवास्तव, राजेन्द्र उपाध्याय, अमन श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, महेश चन्द्र मौर्य, देवी प्रसाद श्रीवास्तव, शिवराज सिंह, अपूर्व शुक्ला, संतोष त्रिपाठी, पण्डित देवेश मिश्र, दिनेश श्रीवास्तव, राजेश चित्रगुप्त, संदीप मद्धेशिया, अभिषेक श्रीवास्तव, श्रवण पटवा, प्रमोद श्रीवास्तव, इमरान अली, वसीम अहमद, अर्जुन उपाध्याय सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *