Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित हुए मुख्य आरक्षी विपिन कुमार नायक, डीआईजी ने लगाया पदक-चिह्न
बस्ती | 24 सितंबर 2026
उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए मिला गृह मंत्रालय भारत सरकार का सम्मान
बस्ती परिक्षेत्र में पुलिस विभाग के मुख्य आरक्षी विपिन कुमार नायक को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए गृह मंत्रालय भारत सरकार के उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। गुरुवार को परिक्षेत्रीय कार्यालय बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने मुख्य आरक्षी विपिन कुमार नायक के पदक-चिह्न लगाकर उन्हें सम्मानित किया।
डीआईजी ने दी बधाई और शुभकामनाएं
सम्मान समारोह के दौरान डीआईजी संजीव त्यागी ने मुख्य आरक्षी विपिन कुमार नायक को उत्कृष्ट सेवा के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
गृह मंत्रालय भारत सरकार के उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित होने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी मुख्य आरक्षी विपिन कुमार नायक को शुभकामनाएं दीं।
यह सम्मान पुलिस विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
NGV PRAKASH NEWS