21 किलो अवैध गज लखनऊ ले जाते समय अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

संतकबीरनगर में 21.400 किलो गांजे के साथ अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, लखनऊ ले जा रहा था खेप

संतकबीरनगर | 26 सितंबर 2026

थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अवैध गांजे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 21 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी गांजे की खेप लेकर लखनऊ बेचने के लिए जा रहा था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान चन्द्रभूषण सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम छित्तनपुर, थाना असांव, जनपद सिवान, बिहार के रूप में हुई है।

आम की बगिया के पास पकड़ा गया आरोपी

पुलिस के अनुसार 26 सितंबर 2026 की रात करीब 00:04 बजे कोतवाली खलीलाबाद पुलिस टीम और एसओजी ने ग्राम नौहट के पूरब स्थित आम की बगिया के पास सुनसान सड़क पर चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 21 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा, एक बुलेट मोटरसाइकिल और 3,500 रुपये नकद बरामद हुए।

इस मामले में थाना कोतवाली खलीलाबाद में मु0अ0सं0 900/2026, धारा 317(2) बीएनएस और 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में लखनऊ ले जाने की बात

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बुलेट मोटरसाइकिल सिवान, बिहार के एक व्यक्ति से खरीदी थी और इसी मोटरसाइकिल से गांजा बेचने का काम करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि वह इस बार भी मोटरसाइकिल के पीछे बोरे में गांजा लेकर लखनऊ बेचने के लिए जा रहा था।

पुलिस ने आरोपी के पूर्व आपराधिक इतिहास की भी जानकारी दी है। उसके खिलाफ बलिया, देवरिया, गोरखपुर और अन्य स्थानों में चोरी, हथियार, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कुल 18 मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

यह सामान हुआ बरामद

  • 21 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा
  • 01 बुलेट मोटरसाइकिल
  • 3,500 रुपये नकद

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राज शेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दूबे, एसओजी प्रभारी रजनीश राय सहित कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम शामिल रही।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *