झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और गर्भपात कराने के मामले के आरोपी को किया गिरफ्तार…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध और गर्भपात कराने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

बस्ती | 26 सितंबर 2026

थाना कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और गर्भपात कराने के मामले में वांछित चल रहे विशाल चौधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 419/2026 के तहत धारा 69, 89, 352, 351(3) बीएनएस तथा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(VA) एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज है।

मूडघाट के पास से गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक बृजानन्द सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम वांछित आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान 26 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1:35 बजे मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मूडघाट में लखनऊ की तरफ जाने वाले सर्विस रोड के किनारे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल चौधरी पुत्र धनुषधारी चौधरी, निवासी ग्राम बैरागल, थाना दुबौलिया, जनपद बस्ती, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई है।

न्यायालय भेजा गया आरोपी

पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बृजानन्द सिंह, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह, चौकी प्रभारी बड़ेबन, हेड कांस्टेबल शैलेश शर्मा, कांस्टेबल मुकेश साहनी और कांस्टेबल हरेराम सिंह शामिल रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *