स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर बैठक, 23 अक्टूबर को होगा मतदान…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर बैठक, 23 अक्टूबर को मतदान और 27 को मतगणना

बस्ती, 29 सितंबर 2026.

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड निर्वाचन क्षेत्र के संबंध में जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी निर्वाचन की तैयारियों, मतदान केंद्रों तथा संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा की गई।

23 अक्टूबर को होगा मतदान

जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 23 अक्टूबर 2026 को मतदान तथा 27 अक्टूबर 2026 को मतगणना संपन्न होगी। मतदान का समय प्रातः 8 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में मतदान के लिए 14 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। मतदान पंचायत कार्यालय भवनों (दुबौलिया को छोड़कर) तथा नगरपालिका परिषद कार्यालय भवन में कराया जाएगा।

अधिकारियों को दिए गए जिम्मेदारी के निर्वहन के निर्देश

जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन के लिए निर्धारित सभी दायित्वों का संबंधित अधिकारी तत्परता से निर्वहन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु, व्यवस्थित एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, सीटीओ अशोक कुमार प्रजापति, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, पीडी राजेश कुमार, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, क्षेत्राधिकारी पुलिस स्वर्णिमा सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, अहमद फरीद खान, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नौशीन, प्रदुमन कुमार, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अवधेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *