Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को सोनहा पुलिस ने वापस दिलाए 98 हजार रुपये
बस्ती, 29 सितंबर 2026.
थाना सोनहा की साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार हुए एक व्यक्ति के 98,000 रुपये वापस उसके बैंक खाते में करा दिए। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने सोनहा पुलिस और साइबर सेल टीम के प्रति आभार जताया।
📍शिकायत मिलते ही सक्रिय हुई साइबर टीम
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भानपुर, थाना सोनहा निवासी मो. इमरान पुत्र मो. सलीम के साथ साइबर ठगी कर 98,000 रुपये की धनराशि निकाल ली गई थी। पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद थाना सोनहा पुलिस ने तत्काल मामले को दर्ज करते हुए संबंधित बैंक से पत्राचार किया।
📍बैंक से समन्वय कर ठगी की रकम कराई होल्ड
पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह के निर्देशन में थाना सोनहा साइबर सेल टीम प्रभारी शेखर प्रसाद साहनी, आरक्षी राजेन्सी वर्मा और कांस्टेबल शेषनाथ यादव की टीम ने त्वरित विधिक एवं तकनीकी कार्रवाई की। टीम ने संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर साइबर ठगी से संबंधित पूरी धनराशि को लीन/होल्ड कराया।
इसके बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए कोर्ट के आदेश के माध्यम से 98,000 रुपये की पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने के बाद मो. इमरान ने थाना सोनहा पुलिस एवं साइबर सेल टीम का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
NGV PRAKASH NEWS