मंदिर परिसर में दो सेवादारों की की गयी हत्या कर शव जलाए जाने से मचा हड़कंप…….

NGV PRAKASH NEWS

मंदिर परिसर में दो सेवादारों की हत्या, शव जलाए; मंदिर पर कब्जे को लेकर विवाद की आशंका

शाहजहांपुर, 1 अक्टूबर 2026.

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के सूथा गांव में मंदिर परिसर में दो सेवादारों की हत्या से सनसनी फैल गई। हत्या के बाद दोनों शवों को जलाए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

मामले का पता तब चला जब सुबह ग्रामीण मंदिर परिसर पहुंचे । पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एक संदिग्ध की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं।

शहर के अजीजगंज मोहल्ला निवासी गोपाल दास कई वर्षों से सूथा गांव स्थित मंदिर परिसर में सेवादार के रूप में रह रहे थे। गांव के ही दूसरे मंदिर में रहने वाले बाबा बिहारी दास भी करीब एक महीने से गोपाल दास के साथ उसी मंदिर परिसर में रहने लगे थे।

मंदिर पर रहने को लेकर हुआ था विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि गांव के ही सुमित सिंह का दोनों सेवादारों के पास आना-जाना था। सुमित करीब एक माह पहले ही जेल से बाहर आया था और मंदिर परिसर में ही रहना चाहता था। इसी बात को लेकर उसके और दोनों सेवादारों के बीच कई बार विवाद होने की बात सामने आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों का कहना है कि घटना वाली रात भी मंदिर परिसर में मंदिर पर कब्जे को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों सेवादारों की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शवों को जलाने की कोशिश की गई।

घटना के बाद से सुमित फरार

वहीं घटना के बाद से सुमित सिंह फरार बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने उसके बारे में आपराधिक और नशे की प्रवृत्ति होने की बात कही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सुमित का नाम सामने आया है।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि गांव के ही सुमित का नाम प्रकाश में आया है। उसकी तलाश के लिए तीन पुलिस टीमें लगाई गई हैं। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और हत्या के कारणों तथा घटनाक्रम को स्पष्ट करने के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश के साथ-साथ घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। पोस्टमार्टम और अन्य जांच रिपोर्ट के बाद घटना से जुड़े कई तथ्यों के और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *