मोबाइल खरीदने गए व्यक्ति की अचानक हार्ट अटैक से मौत; परिवार में मचा कोहराम…….

NGV PRAKASH NEWS

मोबाइल खरीदने गए व्यक्ति की अचानक बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत; परिवार में मचा कोहराम

बस्ती 20 नवंबर 2026.

बस्ती शहर में मोबाइल खरीदने गए 41 वर्षीय व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को हुई इस दुखद घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार , गौर थाना क्षेत्र के टिनिच शुक्ल गांव निवासी राजकुमार मिश्रा पुत्र प्रहलाद मिश्र शुक्रवार को मोबाइल खरीदने के लिए बस्ती शहर पहुंचे थे। वह एक दुकान पर मोबाइल खरीद रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया।

राजकुमार मिश्रा सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते थे और पुरानी बस्ती क्षेत्र में उनकी ड्यूटी थी। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी हैं। अचानक हुई इस घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

राजकुमार मिश्रा की असामयिक मौत से परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव और परिचितों में भी शोक व्याप्त हो गया।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *