घर की कलह से परेशान समूह सखी ने फांसी लगाकर दी जान

जी पी दुबे
9721071175
NGV PRAKASH NEWS

पति की बीमारी और कलह से परेशान समूह सखी ने फांसी लगा दी जान

बस्ती 22 जून 24.
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटरा खुर्द ग्राम में एक महिला का शव आम के पेड़ से लटकता हुआ मिला |
ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतर कर कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |
प्राप्त जानकारी के अनुसार कटरा खुर्द ग्राम निवासी सुभावती जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष पत्नी सोनू कुमार आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह सखी का काम करती थी | सुभावती का पति विगत कुछ वर्षों से मानसिक रूप से बीमार रहा करता था जिसके कारण आए दिन घर में लड़ाई झगड़ा कलह होता रहता था |
आज सुबह भगोर में सुभावती गांव से बाहर गई थी |
सुबह लगभग 6 बजे गांव की कुछ लोगों ने देखा कि आम के पेड़ से साड़ी के फंदे से लटका हुआ सुभावती का शव था |
ग्रामीणों के अनुसार मृतका के एक लड़की खुशबू तथा एक लड़का शिवम है | शिवम की कमाई से ही घर का खर्च चलता है |
थाना प्रभारी कप्तानगंज दीपक दुबे ने बताया कि देखने से प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन मौत की पूरी जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *