
NGV PRAKASH NEWS
गोंडा में हुआ भीषण रेल हादसा, 4 मरे दर्जनों घायल
>> गोंडा में चंडीगढ़ एक्सप्रेस के साथ हुई दुर्घटना महज दुर्घटना है या है साजिश…..
>> लोको पायलट के अनुसार दुर्घटना होने के पहले तेज हुआ था तेज धमाका… सूत्र
रेल दुर्घटनाओं का वर्ष रहा 2024…..
मोदी राज्य में 10 वर्षों में उतनी रेल दुर्घटनाएं नहीं हुई जितनी 2024 में हुई…..
गोंडा 18 जुलाई 24.
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव के पास चंडीगढ़ एक्सप्रेस 14 डिब्बे पटरी से उतर गए |
चंडीगढ़ से गोरखपुर होते हुए असम के डिब्रूगढ़ जा रही 15904 चंडीगढ़ एक्सप्रेस के दोपहर बाद लगभग 2:45 बजे दो डिब्बे पर पटरी हुई और उसके बाद 12 डिब्बे पलट गए |
हादसा होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई |
हादसा की सूचना पर तत्काल जीआरपी, उत्तर प्रदेश पुलिस और स्थानीय लोग पहुंच गए और उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया |
डिब्बो में से यात्रियों को निकालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा |एयर कंडीशन कोच से यात्रियों को खिड़की का शीशा तोड़ कर बाहर निकल गया |
डीरेल के सूचना के बात अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचने लगे तथा राहत ट्रेन रवाना कर दी गई और वह घटनास्थल पर पहुंच चुकी है |
रेलवे पुलिस द्वारा घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया |
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों में तेजी लाने व घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए |
घटना के बारे में असम के मुख्यमंत्री को सूचना दे दी गई है तथा वह भी अधिकारियों के साथ इस पर निगाह रखे हुए हैं |
वहीं केंद्र रेल तथा गृह मंत्रालय घटना के बारे में पल-पल की जानकारी ले रहे हैं |
रेलवे प्रशासन ने यात्राओं की सहायता हेल्प नंबर जारी किया है..
लखनऊ.. 8957 409292
गोंडा.. 8957 400965
सिवान..90 26 6242 51
छपरा.. 8303979 217
देवरिया.. 830 3098 950
वहीं हादसे के कारण दो ट्रेनों को निरस्त तथा 11 ट्रेनों का रूट परिवर्तन किया गया है |
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है |


