मोहित यादव अपहरण कांड में सपा का डेली गेट पहुंचा मोहित यादव के घर

NGV PRAKASH NEWS

मोहित अपहरण हत्याकांड में सपा विधायकों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा मोहित के घर

बस्ती 23 जुलाई 24.
मोहित यादव के 12 जुलाई 24 को हुए अपहरण के बाद आज 23 जुलाई को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर 7 विधायकों का प्रतिनिधिमंडल मोहित यादव के घर सुकरौली थाना लालगंज बस्ती पहुंचा |
प्रतिनिधिमंडल द्वारा मोहित यादव के घर वालों से बातचीत उनका हाल जाना गया तथा घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया |
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मोहित यादव के साथ हुई घटना काफी दुखद है और समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है |
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के भेजे गए प्रतिनिधिमंडल में बस्ती सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव, कप्तानगंज के विधायक कविंद्र चौधरी उर्फ अतुल, विधायक राम मूर्ति वर्मा,विधायक सैयदा खातून, विधायक संग्राम यादव, विधायक राजेंद्र प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय विक्रम आर्य, चौधरी,विधायक त्रिभुवन दत्त शामिल रहे |
पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक राममूर्ति वर्मा ने कहा कि बस्ती में इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद अभी जो स्थानीय थाना जी थाना के अंतर्गत घटना हुई है उसे थाने के ऊपर अभी तक कोई कार्यवाही प्रशासन द्वारा नहीं की गई | उन्होंने कहा कि सरकार का नैतिक कर्तव्य है कि कानून व्यवस्था को नियंत्रण में रखना दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करना भ्रष्ट और बेईमान पुलिस कर्मियों सजा देना |
उन्होंने कहा अगर सरकार याद नहीं करती तो यह माना जाएगा की सरकार से यह मिलकर घटना हुई है |
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को हम हर प्रकार से सहयोग करेंगे उसे कानूनी संरक्षण देंगे पार्टी फंड से आर्थिक मदद करने का राष्ट्रीय अध्यक्ष से अनुरोध करेंगे|
राममूर्ति बर्मा ने कहा कि मोहित हत्याकांड का मामला सांसद तथा विधानसभा दोनों जगह पर उठाया जाएगा और उसके न्याय के लिए हम लड़ेंगे |
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मीडिया के माध्यम से एक बार हम सरकार को आगाह और गुजारिश कर रहे हैं कि जो भी इस घटना में शामिल है उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए |
उन्होंने कहा कि दोषी पुलिस कर्मियों तथा खट्टा में शामिल दोषियों को बचाया जा रहा है और घटना में लीपापोती करने की कोशिश की जा रही है |
उन्होंने पुलिस प्रशासन को आगाह करते हुए कहा कि घटना में शामिल लोगों के खिलाफ लीपा पोती कर उनको बचाया जा रहा है |
यदि अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई तथा उनको बचाया गया तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी |
प्रतिनिधिमंडल द्वारा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को पूरी रिपोर्ट भेजी जाएगी |
यहां बताते चलें कि 12 जुलाई को हुए मोहित यादव अपहरण कांड में अब तक 15 अभियुक्तों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है तथा लगभग एक दर्जन अभी भी पुलिस के रडार पर हैं |
साथ ही मोहित यादव की लाश भी अभी वरामद नहीं हो पायी है |

समाचार और विज्ञापन के लिए कॉल या व्हाट्सएप करें..

9721071175

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *