वह मेरा है कह कर लड़कियों के बीच खूब चले लात,घूसे थप्पड़

जी.पी. दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS

बॉयफ्रेंड को लेकर 2 लड़कियों में जमकर हुई मारपीट

अंबिकापुर 10 अगस्त 24.
बॉयफ्रेंड को लेकर शुक्रवार को 2 लड़कियों में मारपीट हो गई। दोनों लड़कियों ने एक-दूसरे का बाल पकड़कर एक-दूसरे को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। इस बीच किसी ने वीडियो भी बना लिया। मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है।

खबरों के मुताबिक पीजी कॉलेज के पास सड़क किनारे कुछ लड़कियां खड़ी थीं तभी अचानक से उनमें से 2 लड़कियों के बीच आपस में मारपीट शुरू हो गई।
एक लड़की ने दूसरी के बाल पकड़कर खींचते हुए कहा कि, वह मेरा बॉयफ्रेंड है, इसके बाद थप्पड़ मारने शुरू कर दिए।

एक लड़की दूसरी के बाल पकड़कर लगातार खींचे जा रही थी। उसकी टी-शर्ट खींच रही थी। इस बीच दो लड़कियां और वहां मौजूद एक लड़का उन्हें छुड़ाने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसके बाद भी वे नहीं मानतीं। लड़कियों को मारपीट करता देख वहां लोगों की भीड़ लग जाती है।

लोग उन्हें लड़ता हुआ देखते रहते हैं, लेकिन कोई छुड़ाने आगे नहीं आया। काफी देर हंगामा चलता रहा, फिर लड़कियां वहां से चली गईं। दोनों पक्षों की ओर से किसी ने मामला दर्ज नहीं कराया है।
गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि अभी तक पुलिस के पास मारपीट को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है।

लड़कियों के लड़ने का वीडियो मौजूद कुछ युवकों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
जानकारी के अनुसार एक लड़की ने एक लड़के के साथ घूमते हुए कुछ फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। इसे देखकर दूसरी लड़की आक्रोशित हो गई। दोपहर में दोनों पीजी कॉलेज के पास मिलीं, तो उनमें मारपीट हुई।

👉 समाचार वह विज्ञापन के लिए कॉल य व्हाट्सएप करें..

 *9721071175*

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *