नौ महिलाओं की हत्यारे को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने और सब कर डाला जो…

जी.पी. दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS

ऐसा साइको किलर जो महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहता इनकार करने पर कर देता उनकी हत्या

बरेली.उत्तर प्रदेश.
बरेली में एक के बाद एक हुए 9 महिलाओं की हत्या को लेकर जहां लोग काफी डरे हुए थे और वहीं पुलिस की फजीहत हो रही थी |
पुलिस भी इस बात को लेकर काफी परेशान थी कि आखिर एक के बाद एक महिलाओं की हत्याएं कौन कर रहा है |

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अधिकांश महिलाओं की हत्या गला घोट कर होना ही पाया गया था |

बरेली पुलिस ने इसका खुलासा करने के लिए ऑपरेशन तलाश नाम दिया और इसके लिए 22 टीमों का गठन किया गया और उन्हें इसका पता लगाने के लिए लगाया गया |

घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस ने 1500 सीसीटीवी फुटेज को देखा और 600 नए सीसीटीवी कैमरा को लगवाया गया |

यही नहीं पुलिस ने लगभग डेढ़ लाख मोबाइल नंबरों से सस्पेक्टेड डाटा को भी खगाल डाला |

पुलिस यही तक नहीं रुकी उसने पुलिस को आम इंसान की तरह बॉडी वार्म कैमरे के साथ तैनात किया |

तब जाकर कहीं पुलिस ने संदिग्ध का स्केच 2 दिन पहले तैयार किया |

इतनी मेहनत करने के बाद तब जाकर कहीं बरेली पुलिस को सफलता मिली और उसने आरोपी सीरियल किलर कुलदीप गंगवार को गिरफ्तार किया |

पूछताछ में पता चला कि कुलदीप गंगवार की मां बचपन में ही मर गई थी |

उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली | सौतेली मां नें कुलदीप गंगवार के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जिससे उसके मन में महिलाओं के प्रति कुंठा पैदा हो गया |

इस कुंठा के चलते वह सुनसान क्षेत्र में महिलाओ को रोकता था और उनसे सेक्स करने के लिए कहता था, अगर वह मना कर देती तो वह उनका साड़ी, चुनरी या दुपट्टे से गला घोट कर मार डालता था |

इस तरह उसने एक-एक कर नौ महिलाओं की हत्या कर दी थी |

👉 समाचार वह विज्ञापन के लिए कॉल या व्हाट्सएप करें..

    *9721071175*

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *