आंदोलनकारियों ने ले लिया अब मुख्य न्यायाधीश से इस्तीफा

जी.पी. दुबे
97210 711 75

और अब बांग्लादेश के मुख्य न्यायाधीश से ले लिया गया इस्तीफा

ढाका. 10 अगस्त 24.

बांग्लादेश में प्रदर्शनकरियों की मंशा केवल प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे तक ही नहीं सीमित है | इसके आगे वह पूरी प्लानिंग के साथ आंदोलन कर रहे हैं जिसमें नरमपंथी गुट को पूरी तरह किनारे कर देना है |

अगर देखा जाए तो चीन और पाकिस्तान बांग्लादेश को भारत के खिलाफ एक मोहरे की तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं

इसी क्रम में
बांग्लादेश में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन ने न्यायपालिका के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है।

प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को ढाका में सुप्रीम कोर्ट को घेर लिया। इसके बाद चीफ जस्टिस सहित सभी जजों को दोपहर 1 बजे तक इस्तीफा देने को कहा गया।

चीफ जस्टिस ने सुप्रीम कोर्ट परिसर में पत्रकारों को बताया कि उन्होंने उभरते हालात के बीच देश भर में सुप्रीम कोर्ट, उच्च न्यायालय और निचली अदालतों के न्यायाधीशों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस्तीफा देने का फैसला किया है।

उनसे जब अन्य न्यायाधीशों की इस्तीफा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैंने इस्तीफा दिया है बाकी निर्णय उनका है युवा इस्तीफा देंगे या नहीं |

वही एक सूचना के अनुसार रिजर्व बैंक गवर्नर ने भी इस्तीफा दे दिया है |

सूत्रों के अनुसार शेख हसीना सरकार के समय संवैधानिक पदों पर नियुक्त सभी अधिकारियों से उनको पद छोड़ने के लिए कहा जा सकता है |

👉 समाचार व विज्ञापन के लिए कॉल या व्हाट्सएप करें..

   *9721071175*

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *