ईयरफोन ने पकड़वाया अपराधी को

जी.पी. दुबे
97210 711 75

ईयर फोन से पकड़ा गया प्रशिक्षु डॉक्टर का हत्यारा

कोलकाता.
स्नातकोत्तर प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की मौत के मामले में कोलकाता पुलिस ने शनिवार को बताया कि प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या से पहले यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है।
पुलिस ने संजय राय नाम के एक सिविक वालंटियर को शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि
पूछताछ में संजय राय ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसे इसका कोई पछतावा भी नहीं है और उसने कहा है कि उसे फांसी दे दी जाए।

बता दें कि कोलकाता स्थित एक सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सेमिनार हाल से शुक्रवार सुबह एक स्नातकोत्तर प्रशिक्षु महिला डॉक्टर का अर्द्धनग्न शव मिला था।

पुलिस के मुताबिक घटनास्थल सेमिनार हॉल से एक टूटा हुआ ब्लूटूथ ईयरफोन मिला था, जो संजय राय का है। सीसीटीवी फुटेज में घटना से पहले संजय को गले में ईयरफोन लटकाकर सेमिनार हाल में प्रवेश करते देखा गया है। 30 मिनट बाद उसे बिना ईयरफोन के हाल से निकलते देखा गया है। इसके अलावा अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में भी संजय की तस्वीरें कैद हुई हैं। इससे पता चला है कि संजय का अस्पताल में हमेशा आना-जाना लगा रहता था।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और घिनौना बताया और कहा कि दोषियों को कठोर से कठोर सजा दी जाएगी। उन्हें सीबीआई जांच से भी कोई आपत्ति नहीं है। ममता ने कहा कि मैंने मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ले जाने का निर्देश दिया है। अगर जरूरत पड़ी तो दोषियों को फांसी दी जाए, हालांकि मैं फांसी की सजा की समर्थक नहीं हूं।

बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने इस घटना की सीबीआई जांच की मांग की।
दूसरी ओर इस घटना के खिलाफ राज्यभर के सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की। अस्पताल में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ उनकी धक्कामुक्की भी हुई।

👉 समाचार व विज्ञापन के लिए कॉल या व्हाट्सएप करें…

  *9721071175*

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *