
जी. पी. दुबे
9721071175
कन्नौज कांड में नया खुलासा रुपयों के लालच में बुआ नें भतीजी से दुष्कर्म में दिया था साथ
बुआ ने करीब पांच साल से पूर्व ब्लॉक प्रमुख से अवैध संबंध को किया स्वीकार
कन्नौज.
किशोरी से दुष्कर्म में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव का सहयोग करने वाली पीड़िता की बुआ ने पुलिस की पूछताछ में कई रहस्यों से पर्दा उठाया है।
उसने बताया कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने भतीजी से गलत काम किया।
उसने बताया कि दूसरे दिन पूर्व ब्लॉक प्रमुख के भाई और करीबियों ने लाखों रुपयों का लालच दिया, इसी वजह से वह पूर्व ब्लॉक प्रमुख को बचाने का प्रयास कर रही थी।
बुआ के इस बयान के बाद नवाब के साथ ही उसके भाई की मुश्किलें बढ़नी तय हैं।
बुधवार को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराकर बुआ को पाक्सो एक्ट कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उधर, मामले की जांच के लिए राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डा. देवेंद्र शर्मा 23 अगस्त को जिले में आएंगे।
यहां बताते चले की तिर्वा क्षेत्र की रहने वाली महिला 11 अगस्त की रात अपनी 15 वर्षीय भतीजी के साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के डिग्री कॉलेज पहुंची थी। किशोरी ने रात दो बजे 112 डायल कर पुलिस को पूर्व ब्लॉक प्रमुख द्वारा दुष्कर्म के प्रयास की सूचना दी थी। पुलिस ने रात में ही पूर्व ब्लॉक प्रमुख को गिरफ्तार कर लिया था |
पीड़िता ने कोर्ट में अपने बयान में दुष्कर्म की बात कही तो मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई। किशोरी के माता-पिता के आरोप के बाद पुलिस ने बुआ को सहयोग करने का आरोपित बनाया।
वही कांड के बाद फरार चल रही पीड़िता की बुआ को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया ।
पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि करीब पांच साल से उसके नवाब से नजदीकी रिश्ते थे। 11 अगस्त को वह भतीजी के साथ लखनऊ में थी, तभी नवाब ने फोन कर डिग्री कॉलेज में बुलाया था। वह रात करीब 10 बजे भतीजी के साथ पहुंची थी। यहां नवाब ने भतीजी से दुष्कर्म किया।
12 अगस्त को पुलिस ने भतीजी को मेडिकल परीक्षण के लिए जब जिला अस्पताल भेजा, वहां नवाब का भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख नीलू यादव उसे मिला। उसने रुपयों का लालच देकर कहा कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने से मना कर दे और बयान बदलवाकर मामला निपटा दें। पीड़िता के माता-पिता को भी रुपये दे देगा। बुआ ने नकद रुपये लेने के साथ मध्य प्रदेश के रीवा के एक व्यक्ति के खाते में लाखों रुपये डलवाए थे।
समाचार स्त्रोत. पी टी आई




