जन्माष्टमी के कार्यक्रम में भाग लेने मंदिर गयीं दो सहेलियों की लाश आम के पेड़ से लटकती मिली

जी.पी. दुबे
97210 711 75

जन्माष्टमी के दिन मंदिर गई दो सहेलियों का शव आम के पेड़ से लटका मिला

फर्रुखाबाद 27 अगस्त 24.
भगौतीपुर गांव में दो सहेलियों के शव एक ही दुपट्टे से पेड़ पर लटकते मिलने से क्षेत्र में सन्नाटा छा गया है |
बताया जा रहा है कि बबली और शशि, जो कि सहेलियां थीं, जन्माष्टमी के दिन मंदिर में कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं |

रात को घर न लौटने पर परिवार वालों ने सोचा कि वे बुआ के घर रुकी होंगी |

मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने दोनों के शव आम के बाग में पेड़ से लटकते देखे, तो हड़कंप मच गया |

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी |

मौके पर पहुंची पुलिस नें फॉरेंसिक टीम को बुलाया, आवश्यक सबूत जुटाया |

पुलिस ने दोनों के लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया |
घटनास्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने भी मामले की गहन जांच शुरू की |
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टतया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *