
जी. पी. दुबे
9721071175
कोलकाता 27 अगस्त 24.
प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की हत्या और उसके साथ हुए दरिंदगी के खिलाफ आज छात्रों ने राज्य सचिवालय मार्च अभियान चला रहे हैं |
यह अभियान
पश्चिम बंगाल छात्र समाज नामक संगठन के बैनर चले चलाया जा रहा है| प्रशासन ने इसे रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम कर रखा है|
रतन सरकारी छात्रों ने पुलिस के द्वारा हावड़ा के संतरागाझी में लगाए गए वैरिकेड्स को तोड़ दिया | पुलिस ने प्रदर्शन कार्यों पर पानी की बौछार की और आंसू गैस के गोले भी दागे |
प्रदर्शनकारी लगातार आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें रोक रही है। पानी की तेज बौछारें पड़ने और पीछे धकेले जाने के बाद भी प्रदर्शनकारी दोबारा उठकर फिर प्रदर्शन कर रहे हैं। सड़कों पर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात हैं।
प्रदर्शनकारियों के ऊपर पुलिस ने बल प्रयोग और लाठी चार्ज भी किया |
प्रदर्शनकारी ममता सरकार से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
मंगलवार को नवान्न व आसपास 4 -5 हजार पुलिसकर्मियों तैनाती की गयीं है।
आइजी व डीआइजी रैंक के 21 पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा का विशेष जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा एसपी व डीएसपी रैंक के 13 पुलिस अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रैंक के 15 अधिकारी को भी तैनात किया गया है।
कोलकाता के हावड़ा ब्रिज को सील कर दिया गया है। किसी भी वाहन को आने-जाने की अनुमति नहीं है।
कोलकाता के हेस्टिंग्स में फोर्ट विलियम के पीछे के चेक गेटों पर ग्रीस लगाया जा रहा है, ताकि प्रदर्शनकारियों को बैरिकेड्स पर चढ़ने से रोका जा सके।
आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार-हत्या मामले को लेकर आज नबाना तक मार्च का आह्वान किया गया है।
तृणमूल कांग्रेस नेता कुणाल घोष ने नवान्न अभियान के पीछे बड़ी साजिश होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे भाजपा है, जो खून की राजनीति कर रही है। माकपा व कांग्रेस भी उसकी मदद कर रही है।
दूसरी तरफ केंद्रीय राज्य मंत्री व बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि ममता सरकार छात्रों के आंदोलन से डर गई है इसलिए उसे दबाने की कोशिश कर रही है। छात्रों के आंदोलन के दौरान अगर कोई बड़ी घटना हुई तो राज्य सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी।
बंगाल पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक मनोज कुमार वर्मा ने कहा-‘राज्य सचिवालय वाला इलाका संरक्षित क्षेत्र है।
किसी भी संगठन की ओर से वहां विरोध जताने के लिए कोई आवेदन भी नहीं किया गया है। हमें खुफिया जानकारी मिली है कि कुछ बदमाश अभियान की आड़ में अशांति फैलाने की कोशिश कर सकते हैं। यह भी खबर है कि बच्चों व महिलाओं को आगे रखकर गड़बड़ी की जा सकती है।



