मदरसा में चल रहा था जाली नोट बनाने का धंधा

जी. पी. दुबे
9721071175

मदरसे में चल रहे नकली नोट छापने की फैक्टरी का भंडाफोड़ प्रिंसिपल समेत 4 गिरफ्तार

प्रयागराज.
पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है |
पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गैंग के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है |
मिली जानकारी के मुताबिक मदरसे में नकली नोट छापने का काम चल रहा था | मामले में पुलिस ने मदरसे के कार्यवाहक प्रिंसिपल समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है |
मामला अतरसुइया के मदरसा जामिया हबीबिया मस्जिदे आजम का है |

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 100 रुपये के 1300 नकली नोट बरामद किए हैं | जिसका मूल्य एक लाख तीस हजार रुपये है ,इसके अलावा 234 पेज में छपा हुआ बिना कटा नोट भी पुलिस ने बरामद किया है |
नोट के अलावा पुलिस ने लैपटॉप, एक कलर प्रिंटर अन्य उपकरण,समेत कई सामग्री बरामद की है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जब मौके पर छापा मारा तो अंदर मौजूद लोग हड़बड़ा गए |
पुलिस ने मौके से एक लाख तीस हजार के नकली नोट बरामद किया |
साथ ही पुलिस ने मौलवी मोहम्मद तफ्सीरुल समेत उसके गिरोह के सदस्य मोहम्मद अफजल, मोहम्मद शाहिद और आफरीन को गिरफ्तार कर लिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *