सत्संग के दौरान मकान गिरने से 80 से ज्यादा हुये घायल

जी.पी.दुबे
97210 711 75

सत्संग में आए 100 लोगों पर गिरा मकान, 5 दर्जन महिलाएं घायल

पटना.
पुनपुन के श्रीपालपुर गांव में एक पुराना मकान गिरने से 80 से अधिक लोग घायल हो गए।
इस मकान में लोग सत्संग के लिए एक साथ बैठे थे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ए एन आई द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर श्रीपालपुर में कॉलेज के पूर्व प्राचार्य रामदयालु सिंह जी का पुराना पुश्तैनी मकान था, उसी मकान में लोग सत्संग का कार्यक्रम रखें थे और इसमें 50-60 महिलाएं भी थी।
पुराना एवं जर्जर होने की वजह से मकान गिर गया जिस कारण लगभग 80 लोग घायल हो गए हैं।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

इनमें 20 से 25 लोगों की हालत अत्यंत नाजुक बताई जाती है। घायलों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है।

बताया जा रहा है कि शिवचर्चा के दौरान सत्संग देखने वालों में अधिकतर महिलाएं थीं। इस कारण लगभग 5 दर्जन महिलाओं के घायल होने की खबर सामने आ रही है। वहीं कुछ बच्चों के भी घायल होने की खबर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
पटना के पूनपुन थाना अंतर्गत श्रीपालपुर गांव में एक धार्मिक समारोह के बीच हो रही बारिश से पुरानी दीवार अचानक गिर गई। जिस कारण धार्मिक समारोह में बैठे बड़ी संख्या में लोग दब गए जिनमें अधिक संख्या महिलाओं की है। समारोह में करीब 250 से अधिक लोग शामिल थे।

हादसे के बाद वहां अफरा -तफरी मच गई और पुनपुन से लोग राहत -बचाव के लिए दौड़े। आनन-फानन में लोगों ने एंबुलेंस बुलवाकर सभी को अस्पताल भेजवाने में जुट गये।

घायलों की संख्या इतना ज्यादा थी कि आस पास के प्रखंड के अस्पतालों से घायलों को ले जाने के लिए एम्बुलेंस बुलानी पड़ी।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुनपुन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचे। एसडीओ एवं बीडीओ, सीओ भी पहुंच कर बचाव कर में लग गए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *