और अब राहुल गाँधी की “भारत डोजो यात्रा”

जी.पी. दुबे
97210 711 75

राहुल गांधी की भारत डोजो यात्रा

नई दिल्ली.
2024 के लोकसभा चुनावों में अपना सियासी चमत्कार दिखाकर कांग्रेस का कद दोगुना और मरणासन्न हो चुकी कांग्रेस कुछ संजीवनी प्रदान कर चुके राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव और जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी को पटखनी देने के लिए एकदम सॉलिड और नया दांव चल दिया है |

‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाल चुके राहुल गांधी ने हरियाणा की चौधर में ‘धोबी पछाड़’ जैसे पुराने दांव आजमाने के बजाय नया प्रयोग किया है |

पॉलिटिकल ‘कोडिंग’ की भाषा में कहें तो राहुल गांधी ने ‘जापानी’ पैंतरा अपनाया है |

4 जून को मुहब्बत की दुकान की अच्छी बोहनी होने के बाद युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने के लिए उन्होंने जिन विधाओं की बात की है, वो सदियों पुरानी हैं, लेकिन आज भी उतनी प्रासंगिक हैं और उसमें गहरे संकेत छिपे हैं |

रणनीति बन चुकी है, अब तो बिगुल बजने का इंतजार है |

कांग्रेस नेता और समर्थक इससे इतना उत्साहित हैं कि राहुल गांधी के इस नए जापानी फार्मूले को उनका अगला मास्टर स्ट्रोक बता रहे हैं |

इसी सिलसिले में उन्होंने जापानी सियासी मार्शल आर्ट से संबंधी वीडियो जारी करते हुए जल्द ही ‘भारत डोजो यात्रा’ शुरू करने का ऐलान किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *