राह चलती लड़कियां भी नहीं सुरक्षित

जी.पी.दुबे
97210 711 75

इस सरकार में राह चलती लड़कियां भी नहीं सुरक्षित

कानपुर.
गुंडे-बदमाशों के हौंसले इस कदर बुलंद है की राह चलती लड़कियों के साथ भी दरिंदगी करने, अश्लीलता करने की घटना को अंजाम दे रहे हैं , ना तो उन्हें पुलिस का डर है ना समाज का |
ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां स्कूल से लौट रही 2 नाबालिग बहनों को 2 युवकों ने रोककर रेप करने की कोशिश किया और जब दोनों ने विरोध किया तो उनकी पिटाई भी की |

घटना का वीडियो सामने आने के बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की |

बता दें कि पूरी घटना सचेंडी भीमसेन मार्ग की है, जहां दो लड़की स्कूल से घर जा रही थी कि 2 लड़कों ने उनको रोक लिया और खींचकर झाड़ियों में ले जाने लगे और उनके साथ रेप करने की कोशिश करने लगे जब लड़कियों ने विरोध किया तो उनको मारा पीटा भी |

पूरी घटना का वीडियो आरोपियों के एक दोस्त ने बना लिया |

लड़कियों ने राह चलते लोगों को देखकर शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए |

डर के मारे लड़कियां इस बात को परिजनों सहित किसी को नहीं बताया |
लेकिन बाद आरोपियों के एक सहयोगी ने वीडियो वायरल कर दिया |
10 दिन बाद वीडियो जब परिजनों तक पहुंचा तब मामले की जानकारी हुई |
उसके बाद लड़की के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की |

पुलिस ने मामले के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, एक आरोपी की तलाश जारी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *