
जी.पी.दुबे
97210 711 75
शादी का झांसा दे नर्स से 21 साल तक बनाता रहा सम्बन्ध
भदोही.
भदोही जिले में 59 साल का लैब टेक्नीशियन चिंतामणि शर्मा पर एक नर्स ने गंभीर आरोप लगाया है,नर्स ने आरोप है कि चिंतामणि शर्मा शादी का झूठा वादा करके 21 साल तक रेप किये |
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है |

36 साल की नर्स ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सबीहा खातून की कोर्ट में चिंतामणि शर्मा के खिलाफ याचिका दायर की है |
चिंतामणि शर्मा स्वास्थ्य विभाग में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं |सीजेएम के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और सूर्यावा थाने में प्राथमिक दर्ज की है |

भदोही की पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि आरोपी और पीड़िता एक ही अपार्टमेंट में रहते थे |पीड़िता उस समय 15 साल की थी और वाराणसी में अपने परिवार के साथ रह रही थी | आरोपी ने उसे पढ़ाई में मदद करने के बहाने करीब आने की कोशिश की और बाद में धमकी देकर यौन शोषण किया |

समय के साथ आरोपी ने लगातार पीड़िता का यौन शोषण किया और उसे शादी का झूठा वादा किया |
एसपी ने बताया कि आरोपी ने चुपके से किसी और से शादी कर ली, लेकिन पीड़िता का यौन शोषण करता रहा |
पढ़ाई पूरी करने के बाद, पीड़िता ने संविदा नर्स की नौकरी कर ली और तैनाती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हो गई |

आरोपी वाराणसी से भदोही आता था और पीड़िता के साथ संबंध बनाता था | जब पीड़िता शादी की बात कहती, तो आरोपी उसके साथ दुर्व्यवहार करता, पीटता और उसके घर में तोड़फोड़ करता था |
पुलिस ने आरोपी को वाराणसी में उसके अपार्टमेंट से गिरफ्तार कर लिया और नर्स को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है |

