
योगी के राजधानी में ही दबंग दिखा रहे हैं अपनी दबंगई

लखनऊ 2 सितंबर 24.
राजधानी लखनऊ में गुंडागर्दी नहीं रुक रही है |
मुख्यमंत्री योगी लाख दावा करें की उत्तर प्रदेश से गुंडों का सफाया हो गया है लेकिन उनका यह दवा हकीकत से काफी दूर नजर आ रहा है |
ताजा मामला लखनऊ के गुडम्बा थाने के जगरानी अस्पताल के पास का है जहां पर वसूली न मिलने पर बदमाशों ने दुकान के अंदर घुसकर मारा |
पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई |
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जगरानी हॉस्पिटल के पास मोहम्मद मोहिब खान की चाय की दुकान है |
जहां लोगों के अनुसार फैज़ और कुछ अज्ञात बदमाशों ने दुकान मालिक के नाम मौजूद होने पर कर्मचारियों अफजल और फैजल को लात घुसो से और राड से मारा पीटा |

पूरा ड्रामा काफी देर तक चलता रहा और लोग तमाशा देखते रहे |
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बदमाशों के ऊपर कई थाने पर मुकदमा पंजीकृत है |
सारी घटना सीसीटीवी में कैद होने के बाद भी पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है |

