
पोषण माह का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

बस्ती 4 सितंबर 24.
राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक महिला की गोद भराई तथा दो बच्चों का अन्नप्राशन कर किया |.
जिसका सीधा प्रसारण सभी जिलों में किया गया |

उसी क्रम में बस्ती जिले में जिलाधिकारी रवीश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया |
तथा मुख्यमंत्री द्वारा पोषण माह के शुभारंभ का लाइव प्रसारण आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ देखा |
लाइव प्रसारण के पूर्व ह्ररैया के भाजपा विधायक अजय सिंह जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सी एस ने एक गर्भवती महिला की गोद भराई तथा दो बच्चों का अन्नप्राशन कर कार्यक्रम का शुरूआत किया | कार्यक्रम के पहले विधायक विधायक प्रतिनिधि जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी को पौधा देकर उनका स्वागत किया गया |

तत्पश्चात विधायक अजय सिंह, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, विधायक प्रतिनिधि कप्तानगंज, बस्ती सदर, महादेवा विधानसभा के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकत्रियों को सम्मान पत्र प्रदान किया गया |
मुख्यमंत्री योगी ने राष्ट्रीय पोषण माह की शुभारंभ के अवसर पर 66 करोड़ की लागत से बने प्रदेश के 45 जिलों के 555 आंगनबाड़ी केंद्रों का बटन दबाकर उद्घाटन किया |
मुख्यमंत्री योगी ने दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा दो सहायिका को प्रतीक स्वरूप साड़ी प्रदान किया |

योगी ने अपनी भाषण के दौरान गर्भवती महिला तथा बच्चों पोषण के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की प्रशंसा की तथा उन्हें प्रदेश से कुपोषण दूर करने के लिए प्रोत्साहित किया |
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, महिला विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य,प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, सहित अनेक राज मंत्री एवं अधिकारी उपस्थित थे |

कलेक्ट्रेट सभागार बस्ती में कार्यक्रम में इलेक्ट्रिक के कर्मचारी,अधिकारी, सीडीपीओ, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका समेत पत्रकारगण भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने मुख्यमंत्री योगी के विचारों को सीधे प्रसारण के द्वारा सुना |


