भाजपा व सपा चोर चोर मौसेरे भाई -मायावती

भाजपा और सपा चोर चोर मौसेरे भाई- मायावती

लखनऊ 9 सितंबर 24.
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में दिनदहाड़े हुई लूट कांड के बाद जौनपुर जिले में हुए एनकाउंटर के बाद राजनीतिक दलों में आरोप प्रत्यारोप का दौर चालू है |

उसी क्रम में बसपा सुप्रीमो मायावती ने X पर पोस्ट किया कि
. अपराध तथा जाति के नाम पर जबरदस्ती की राजनीति की जा रही है | जबकि इस मामले में भाजपा व सपा चोर चोर मौसेरे भाई हैं |

मायावती ने आगे लिखा है कि बीजेपी की तरह सपा सरकार में भी कई गुना ज्यादा कानून व्यवस्था का बुरा हाल था | दलितो व अन्य पिछड़े वर्ग को, गरीबों व व्यापारियों को सपा के गुंडे माफिया दिनदहाड़े लूटते व मारते पीटते थे | यह उत्तर प्रदेश की जनता भूली नहीं है |
उन्होंने आगे लिखा है कि वास्तव में कानून का राज केवल बसपा के शासनकाल में ही था | जाति व धर्म के भेदभाव के बिना ही लोगों को न्याय दिया गया कोई फर्जी एनकाउंटर नहीं हुआ |
इसलिए भाजपा व सपा कानूनी राज के नाटक से लोग सावधान रहें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *