
गणेश उत्सव के पंडाल पर हुआ पथराव
सूरत गुजरात.
गणेश उत्सव का त्यौहार पूरे भारत में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है |
महाराष्ट्र और गुजरात में इसका एक अलग ही लोगों में क्रेज है |
वहीं कुछ शरारती तत्व जिनका काम पर वैमनश्य फैलाना और उपद्रव करना है वह अपने हरकतों से बाज नहीं आते हैं |
ऐसा ही मामला रविवार 8 सितंबर को सूरत में हुआ जहां एक गणेश पंडाल पर पथराव किया गया |
सूरत के सैयद पुरा इलाके में यह घटना घटी |
पथराव के विरोध हजारों लोग सड़कों पर उतर आए | प्रदर्शन कार्यों की भीड़ में शांति की अपील कर रहे स्थानीय विधायक कांति बलर के साथ धक्का मुक्की भी थी |
हालत इतनी बिगड़ गए कि पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा |
वही पथराव करने वाले लगभग 50 से अधिक लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है |
पुलिस द्वारा और लोगों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है |


