गया था प्रेमिका से मिलने गांव वालों ने करवा दी शादी

गांव में आया था प्रेमिका का से मिलने कम वालों ने पकड़ कर करवा दी शादी

गया बिहार 10 सितंबर 24.
सोमवार की रात को एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंच गया |
प्रेमिका के परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया |
वहीं लड़की के परिजनों का लड़के के साथ बातचीत भी हुई |
आवाज सुनकर गांव के लोग भी वहां इकट्ठे हो गए | उसके बाद फैसला हुआ कि दोनों की इस समय शादी करवा दी जाए |
उसके बाद आधी रात को लड़के को दूल्हा बनाया गया और लड़की को दुल्हन फिर दोनों को गांव वाले मंदिर लेकर और वहां उनकी शादी करवा दी |
मामला फतेहपुर थाना क्षेत्र के चरों खारी गांव का है | खैरा गांव के बंटी कुमार का स्वीटी कुमारी से पिछले 4 साल से प्रेम संबंध चल रहा था |
दोनों चोरी छिपे मिलते थे और उन्हें डर था कि उनके परिजन इस संबंध को स्वीकार नहीं करेंगे |

लेकिन शादी से दोनों बहुत ही खुश हैं और दोनों की शादी का वीडियो बनाया गया है |
प्रेमी बंटी कुमार अपनी प्रेमिका स्वीटी कुमारी को लेकर अपने घर चला गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *