
अस्पताल संचालक नें महिला डॉक्टर को कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर पिलाई उसके बाद बना लिया अश्लील वीडियो
गाजियाबाद 10 सितंबर 24.
एक अस्पताल के संचालक में महिला डॉक्टर से 20 लाख रुपए मांगे अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने के लिए और जब महिला डॉक्टर ने इस बारे में असमर्थता जताई तो उसने धोखे से महिला डॉक्टर को अपने घर बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिला दी |
महिला डॉक्टर के बेहोश होने के बाद उसने उनका अश्लील वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करने लगा |
पूरा मामला नंद ग्राम थाना क्षेत्र के एक अस्पताल संचालक का है जिसनें अक्टूबर 2023 में खुद को साहिबाबाद स्थित आर एस अस्पताल का मालिक बता कर महिला डॉक्टर को अपने अस्पताल में विजिटिंग स्त्री रोग विशेषज्ञ रूप में आमंत्रित किया |
आप है कि अस्पताल के संचालक डॉक्टर हसीन में उन्हें अस्पताल के उपकरणों में निवेश करने का प्रस्ताव दिया और 20 लाख रुपए की अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने की बात कही |
महिला डॉक्टर नें इनकार कर दिया तो डॉक्टर हसीन ने उनके ऊपर दबाव डालना शुरू कर दिया |
उसके बाद धोखे से अपने घर बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और बेहोश होने पर महिला डॉक्टर का अश्लील वीडियो बना लिया |
उसके बाद डॉक्टर हसीन द्वारा पहले मांगे गए 20 लाख रुपए को काम बताते हुए 20 लाख रुपए और ज्यादा मांगे गए|
डॉक्टर हसीन ने महिला डॉक्टर को धमकी देकर कार दिलाने के लिए उसके दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर भी करवा लिए |
महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि 20 लाख रुपए न देने पर आरोपी द्वारा पति और बेटी को मार डालने की धमकी भी दी गई |
पीड़ित द्वारा इस मामले मैं पहले साहिबाबाद थाने में शिकायत की गई लेकिन वहां से कोई कार्यवाही नहीं हुई |
इसके बाद पीड़िता ने नंदग्राम थाने पर शिकायत की जहां से पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया |
बताते चलें कि महिला डॉक्टर एक स्त्री रोग विशेषज्ञ है और राज नगर एक्सटेंशन सोसाइटी में रहती है |
उसने बताया कि उसके पति सशस्त्र बल चिकित्सा में चिकित्सक हैं |
महिला डॉक्टर अपनी बेटी और ससुराल वालों के साथ रहती है |
बहरहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है |


