जमीन दिलवाने का लालच देकर महिला डॉक्टर के साथ किया दुष्कर्म

इंस्पेक्टर के मुताबिक महिला डॉक्टर को ममेरे भाई ने झांसा देकर 13 सितम्बर को एक लाख रुपये लेकर रूरा बुलाया।
उसे जमीन दिलाने का झांसा दिया था। पीड़िता का आरोप है कि घर के ऊपरी खाली हिस्से में ले जाकर ममेरे भाई ने 13 और 14 सितम्बर को उसके साथ रेप किया। इस दौरान उसने महिला वीडियो और फोटोग्राफ निकाल लिए।
वीरता का आरोप है कि उनके एक लाख रुपये इस दौरान ममेरे भाई ने लूट लिए थे।

पीड़िता वहां से किसी तरह निकलकर वापस अजमेर भाग आई।

इंस्पेक्टर आदर्श नगर दिनेश कुमावत ने बताया कि महिला डॉक्टर से सवाल किया गया कि दो दिन रेप होने के बाद उन्होंने लोकल थाने में एफआईआर क्यों नहीं दर्ज कराई। इसपर महिला ने कहा कि उनके ममेरे भाई की बहुत पहुंच है। पुलिस उनकी वहां पर नहीं सुनती। इस कारण वह यहां पर एफआईआर दर्ज कराने आई है।

इंस्पेक्टर दिनेश कुमावत ने बताया कि महिला डाक्टर की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर उनका मेडिकल परीक्षण यहीं के जिला अस्पताल में कराया गया है।
एफआईआर की कॉपी, मेडिकल रिपोर्ट की कॉपी और घटना के वक्त उन्होंने जो कपड़े पहने हुए थे उन्हें सील कराकर स्पेशल मैसेंजर को कानपुर देहात रवाना किया गया है। वह मंगलवार को एसपी कानपुर देहात के यहां यह सारी सामग्री रिसीव कराएगा।
उसके बाद वहां के एसपी अपने अनुसार इसकी विवेचना करायेगें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *