एआई एमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया विवादित बयान- कहां मुलायम सिंह यादव जुआ खेलते थे

जी.पी. दुबे

एनजीवी प्रकाश न्यूज़

एआईएमआएम के प्रदेश अध्यक्ष का विवादित बोल , कहा- मुलायम सिंह खेलते थे जुआ

मुरादाबाद
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (ए आई एम आई एम ) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को लेकर विवादित बयान दिया है |

उन्होंने एक जनसभा में कहा कि मुलायम सिंह जुआ खेलते थे और उन्होंने पहली बार जुए में साइकिल जीती थी, इसलिए उन्होंने अपनी पार्टी का चुनाव चिन्ह साइकिल रखा

शौकत अली ने कुंदरकी विधानसभा सीट पर जनसभा को संबोधित करते हुए यह बयान दिया |
सके साथ ही उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर भी निशाना साधा |
यह बयान ऐसे समय में आया है जब उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं और एआईएमआईएम ने इन उपचुनावों में हिस्सा लेने की घोषणा की है |

बता दें कि इस उपचुनाव में असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के चीफ चंद्रशेखर आजाद के बीच गठबंधन की संभावना है, जो सपा के पीडीए को एक बड़ा झटका दे सकता है |
उत्तर प्रदेश में अगर ओवैसी और आजाद का गठबंधन होता है, तो यह यूपी की सियासत में बड़ा बदलाव ला सकता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *