आपसी सहमति की मिसाल, मजार कमेटी की मौजूदगी में हटाई गई अवैध मजार…….

NGV PRAKASH NEWS

आपसी सहमति की मिसाल, मजार कमेटी की मौजूदगी में हटाई गई अवैध मजार

देवरिया 12 जनवरी 26।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में प्रशासन द्वारा 11 जनवरी को शाम ‘हजरत शहीद सैय्यद अब्दुल गनी शाह बाबा’ की मजार को बुलडोजर द्वारा ध्वस्त कर दिया गया | मजार पर की गई कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है।
इस पूरी प्रक्रिया की खास बात यह रही कि इसे किसी विवाद के बजाय प्रशासन और मजार कमेटी के बीच आपसी समन्वय और सहमति के साथ अंजाम दिया गया।
कमेटी अध्यक्ष का बयान: “हम सरकार के निर्णय के साथ”
मजार को अवैध घोषित किए जाने के बाद मजार कमेटी के अध्यक्ष राशिद खान का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कमेटी को इस कार्रवाई पर कोई आपत्ति नहीं है। खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा:

“हम प्रशासन के साथ हैं। इस कार्रवाई में किसी भी प्रकार का दबाव नहीं है; यह मजार हमारी मर्जी और सहमति से हटाई जा रही है। हम सरकार के निर्णय का पूरी तरह सम्मान करते हैं।”

शांति व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात
प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान इलाके में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों की सीधी निगरानी में मजार को हटाने का काम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। राशिद खान ने भी आम जनता से शांति बनाए रखने और कानून का पालन करने की अपील की है।
प्रशासन और जनता के बीच बढ़ता भरोसा
स्थानीय जानकारों का मानना है कि इस तरह के संवेदनशील मामलों में कमेटी का आगे आकर सहयोग करना प्रशासन के प्रति भरोसे को दर्शाता है। यह कदम क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में मील का पत्थर साबित होगा।

👉यहां बताते चलें कि यह मजार सरकारी तथा अवैध रूप से जमीन कब्जा कर बनी हुई थी |
इसका मामला विधायक शलभ मणि ने उठाया था |
NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *